ओ कान्हा अब तो मुरली की मधुर सुना दो तान लिरिक्स (O Kanha Ab To Murli Ki Madhur Suna Do Taan Lyrics)

 

ओ कान्हा अब तो मुरली की मधुर सुना दो तान लिरिक्स (O Kanha Ab To Murli Ki Madhur Suna Do Taan Lyrics)
ओ कान्हा अब तो मुरली की मधुर सुना दो तान लिरिक्स

ओ कान्हा अब तो मुरली की मधुर सुना दो तान लिरिक्स -

ओ कान्हा अब तो मुरली की,
ओ कान्हा, अब तो मुरली की,
मधुर सुना दो तान,
मैं हूँ तेरी प्रेम दिवानी,
मुझको तुम पहचान, 
मधुर सुना दो तान ॥

जब से तुम संग मैंने अपने,
नैना जोड़ लिये हैं, 
क्या मैया क्या बाबुल सबसे,
रिश्ते तोड़ लिए हैं, 
तेरे मिलन को व्याकुल है ये,
कबसे मेरे प्राण, 
मधुर सुना दो तान ॥

सागर से भी गहरी मेरे,
प्रेम की गहराई, 
लोक लाज कुल की मरियादा,
तज कर मैं तो आई, 
मेरी प्रीती से ओ निर्मोही,
अब ना बनो अनजान, 
मधुर सुना दो तान ॥

ओ कान्हा अब तो मुरली की,
ओ कान्हा, अब तो मुरली की,
मधुर सुना दो तान,
मैं हूँ तेरी प्रेम दिवानी,
मुझको तुम पहचान,
मधुर सुना दो तान ॥

O Kanha Ab To Murli Ki Full Song - Beautiful Krishna Bhajan | Morning Bhajan | Krishna Radha Song 


Title: O Kanha Ab To Murli Ki

Singer: Runjhun

Music Director: Navin - Manish

Lyrics: Yogesh

VFX by Tanmay Pawar

Language: Hindi

Post a Comment

Previous Post Next Post