शंकर तेरी जटा से भजन लिरिक्स (Shankar Teri Jata Se Bhajan Lyrics)

 

शंकर तेरी जटा से भजन लिरिक्स (Shankar Teri Jata Se Bhajan Lyrics)

शंकर तेरी जटा से भजन लिरिक्स


शंकर तेरी जटा से भजन लिरिक्स (Shankar Teri Jata Se Bhajan Lyrics)

शंकर तेरी जटा से, भोले तेरी जटा से, 

शंकर तेरी जटा से, 

बहती है गंग धारा,

काली घटा के अंदर, काली घटा के अंदर,

जिमि दामिनी उजाला,

शंकर तेरी जटा से, बहती है गंग धारा...

भोले तेरी जटा से


गल मुंडमाल राजे शशि भाल पर बिराजे ।

गल मुंडमाल राजे शशि भाल पर बिराजे ।

डमरु निनाद बाजे, डमरु निनाद बाजे,

कर में त्रिशूल धारा,


शंकर तेरी जटा से, बहती है गंग धारा...

भोले तेरी जटा से


दृग तीन तेज राशी, कटिबन्ध नाग फाँसी,

दृग तीन तेज राशी, कटिबन्ध नाग फाँसी,

गिरिजा हैं संग दासी, गिरिजा हैं संग दासी, 

सब विश्व के अधारा,

शंकर तेरी जटा से, बहती है गंग धारा...

भोले तेरी जटा से


मृग चर्म वसन धारी, वृषराज पर सवारी

मृग चर्म वसन धारी, वृषराज पर सवारी


निज भक्त दुःखहारी, निज भक्त दुःखहारी,

कैलाश में विहारा,

शंकर तेरी जटा से, बहती है गंग धारा...

भोले तेरी जटा से


शिव नाम जो उचारें, सब पाप दोष टारें,

शिव नाम जो उचारें, सब पाप दोष टारें,

ब्रह्मानंद ना बिसारें, ब्रह्मानंद ना बिसारें,

भव सिन्धु पार तारा,

शंकर तेरी जटा से, बहती है गंग धारा...

भोले तेरी जटा से,बहती है गंग धारा...

शंकर तेरी जटा से


Shankar Teri Jata Se| शंकर तेरी जटा से | Shiv Bhajan | Bholenath Bhajan | Top Mahadev Bhajan



Post a Comment

Previous Post Next Post